
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां बच्चे को जाल में फंसाकर महिला के बैंक खाते से लाखों रुपए ठगो ने उड़ा लिए हैं। साइबर ठगो ने एक बार फिर से जिले में महिला को अपना निशाना बनाया है। यह मामला एनटीडी निवासी शगुफ्ता हसन का है जिसने अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उनका बच्चा कक्षा 5 में पड़ता है और रोज स्कूल से घर आने के बाद करीब 1 घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलता है। बीते 15 नवंबर को भी बच्चा अपनी मां के मोबाइल पर गेम खेल रहा था इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, फोन करने वाले ने बच्चे से बातचीत कर मेलजोल बढ़ाया और अपनी मां के इलाज के लिए₹1 की कमी होने की बात कहते हुए मदद मांगी उसकी बातों में आकर बच्चे ने मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से उसे ₹1 भेज दिया इसके बाद ठग ने बच्चे से उसके मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया बच्चे ने भी ओटीपी बता दिया जिसके बाद महिला के बैंक के खाते से 2,06,389 रुपए निकाल लिए गए। महिला के पति एजाज हुसैन ने बताया कि उन्हें 22 नवंबर को खाते से धनराशि गायब होने की जानकारी मिली और मामले की जानकारी उन्हें तब लगी जब उनके खाते से पैसे उनकी पत्नी के खाते में जाने लगे और रकम कम होने लगी तथा पत्नी के खाते से वह रकम निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि खाते से निकल रही रकम केनरा बैंक में सुनंदा यादव नाम के खाते में जा रही थी। शुरुआत में उन्हें यह समझ नहीं आया और शक होने पर जांच की तो साइबर ठगी का पता चला इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



