Uttarakhand:- राज्य में फिर देखने को मिला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल……अल्मोड़ा- नैनीताल के डीएम समेत 10 अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तराखंड राज्य में पांच आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादले देखने को मिले हैं उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम समेत 10 आईएएस और पीसीएस अफसरो के तबादले किए हैं और जारी आदेश के अनुसार नैनीताल डीएम ललित मोहन रियाल को हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है और वहां के डीएम अब अंशुल सिंह होंगे जो कि अब तक अल्मोड़ा में जिम्मेदारी संभाल रहे थे इसके साथ ही निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर को नैनीताल के जिला विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है और देहरादून में एडीएम केके मिश्र को एडीएम हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है तथा अल्मोड़ा में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल में एसडीएम बनाया गया है और एसडीएम सुधीर कुमार को नैनीताल से अल्मोड़ा भेजा गया है। इस तरह एक बार फिर राज्य में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts