Uttarakhand:- यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद श्रद्धालु की मौत हो गई। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए स्वास्थ्य केंद्र जानकी चट्टी पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की पहचान तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय शंभू केवल के रूप में हुई है जिनकी यात्रा के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देते हुए जानकी चट्टी पहुंचाया लेकिन वहां पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तथा डॉक्टर के अनुसार उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते हुई है।

Leave a Reply