

आज उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है और ऐसे में दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा घोषित किया जाएगा इसके बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। महीनों से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को आज राहत मिलेगी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार परीक्षा के लिए इस बार 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें हाईस्कूल से 112276 और इंटरमीडिएट से 102986 परीक्षार्थी शामिल थे और 21 फरवरी से 20 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न कराई गई इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ और अब आज 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

