Uttarakhand:- समाप्त हुई भवन स्व गणना…… अब आज से घर-घर आएंगे प्रगणक

जनगणना 2027 को लेकर हो रही भवन स्व गणना समाप्त हो चुकी है उत्तराखंड में भवन स्व गणना समाप्त होने के बाद आज शनिवार से प्रगणक घर-घर आएंगे। जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 62000 से अधिक नागरिकों ने डिजिटल माध्यम से स्व गणना पूरी की जिसमें अग्रणी जिला देहरादून रहा यहां से 10884 लोगों ने स्व गणना की। प्रेस वार्ता में निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव के अनुसार राज्य में 10 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 62000 से अधिक नागरिकों ने डिजिटल माध्यम स्व गणना की है और अब स्वगणक घर पहुंचेंगे तथा सवाल पूछेंगे और उन्हें जवाब देने होंगे प्रगणको द्वारा मकान मालिकों से 33 सवाल पूछे जाएंगे और 24 मई तक यह कार्य पूरा करना है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रगणको को कानूनी अधिकार प्राप्त हैं और उनसे कोई सवाल पूछने या मकान पर नंबर डालने से मना नहीं कर सकता।

Leave a Reply