Uttarakhand:- राज्य में पड़ोसी राज्यों से अधिक हुआ श्रमिकों का वेतन…..सरकार ने लिया निर्णय

उत्तराखंड राज्य में श्रमिकों का वेतन आज पड़ोस के राज्यों से अधिक हो गया है जिससे कि श्रमिकों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री धामी की सरकार द्वारा श्रमिकों को यह सौगात दी गई है वेतन में वृद्धि करने का यह निर्णय श्रमिकों के हित में लिया गया है और अब श्रमिकों में कोई भी नाराजगी नहीं होगी। उत्तराखंड के इंजीनियरिंग इकाइयों उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों का वेतन यूपी समेत कई राज्यों से अधिक हो गया है न्यूनतम वेतन में वृद्धि करने के संबंध में श्रमिक संगठनों का ज्ञापन और श्रमिक अशांति की संभावना यहां उत्पन्न ना हो इसके लिए सरकार ने पहले ही यह निर्णय ले लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव श्रम की अध्यक्षता में त्रिदलीय समिति गठित की और इसकी बैठक 27 अप्रैल को हुई जिसकी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है और बीते बुधवार से नई दरें जारी कर दी गई है। ऐसे में अकुशल श्रमिकों का वेतन 13,800 , अर्धकुशलो का 15000 और कुशल श्रमिकों का 16,900 रुपए न्यूनतम वेतन तय किया गया है।

Leave a Reply