
डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट नेशनल रैफरी ,ने बताया आगामी माह 9 और 10 मई 2026 को अल्मोड़ा के होटल शिवालिक इन के सभागार अल्मोड़ा एल आर शाह रोड अल्मोड़ा में जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में ताइक्वांडो प्रशिक्षक, संचालक ताइक्वांडो स्कूल, ताइक्वांडो क्लब, स्थानीय ताइक्वांडो संस्थाओं, ताइक्वांडो खिलाड़ी , और प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जा रहा है वे अपना पंजीकरण करा कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना ( प्रतिभाग)खेलने हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे साथ ही इस प्रतियोगिता से खेल और खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों, गति बड़ा मंच, और अच्छा अवसर प्रदान हो सके प्रयास किया जा रहा है और खिलाड़ियों में एक उत्साह है और उन्हें आगे आने का अवसर प्रदान दिया जाएगा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी (ब्लैक बेल्ट )ने बताया कि इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे अपने अल्मोड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर दयाल सिंह फर्स्वाण,अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं सचिव रवि शंकर फर्स्वाण ने प्रतियोगिता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है और इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव ने आशा व्यक्त की है कि प्रतियोगिता का अच्छा अच्छा स्तर होगा और चयनित खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे अल्मोड़ा जिला के सभी को प्रशिक्षक एवं अलग-अलग ताइक्वांडो क्लब के संचालक एवं खिलाड़ी अभिभावकों को सूचित किया गया है और सभी अपना समय पर पंजीकृत करा ले 5 मई 2026 तक और प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के विकास और उन्हें आगे आने के लिए बड़ा मंच देने की तैयारी की जा रही है प्रतियोगिता सभी वर्गों में आयोजित होगी जिसमें सब जूनियर, कैडेट, जूनियर ,सीनियर के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में एवं क्योरगी, एवं पुमसे की दोनों वर्गों में प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी ।
कमल कुमार बिष्ट (9412951913)
अध्यक्ष
डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा
सचिव
प्रदीप कुमार जोशी
(7579273222)
डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा

