
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी सेवा में चयनित नवनियुक्त कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य सेवक का दायित्व दिया गया था और जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरू किया जिसके बाद लगभग 30000 से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में 4 साल के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से जन सेवा में योगदान देने की अपील भी की है और उन्हें पत्र लिखकर शुभकामनाएं भी दी हैं।


