Uttarakhand:- तापमान ने दिखाए तेवर….. चढ़ा पारा…..मानसून से पहले गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

उत्तराखंड राज्य में मानसून आने से पहले उमस काफी बढ़ गई है गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है आगामी तीन-चार दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मानसून पहुंचने के आसार है मगर उससे पहले गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बीते शुक्रवार को उमस ने लोगों को काफी परेशान किया आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य इलाकों का भी यही हाल है और लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। आज 27 जून को पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply