Uttarakhand:- बंद हुआ हेली सेवा का संचालन….. मानसून पहुंचने से पहले ही रुकी हवाई सेवा

उत्तराखंड राज्य में इस बार मानसून पहुंचा भी नहीं है और उससे पहले ही हेली सेवा का संचालन बंद कर दिया गया है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था और 25 जून 2026 तक यात्रा की अवधि में 11800 से अधिक शटल उड़ाने भरी गई इसमें 1.37 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने यात्रा की और ऐसे में अब हेली सेवा का संचालन 25 जून से बंद कर दिया गया है। मानसून आने से पहले ही हेली सेवा का संचालन रुक गया है जो कि मानसून सीजन की समाप्ति के बाद ही शुरू होगा। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार डीजीसीए ने 25 जून तक केदारनाथ हेली सेवा की अनुमति दी थी और केदारनाथ में बारिश तथा मौसम खराब होने से सुरक्षा के लिहाज से संचालन को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं है और अब मानसून सीजन खत्म होने के बाद ही दोबारा हेली सेवा शुरू की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply