
अल्मोड़ा। आज दिनांक 26/06/2026 को भाजपा के केन्द्रीय राज्य मंत्री कुन्दन लटवाल, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता रणजीत सिंह, शेर सिंह तथा भैंसियाछाना मंडल तमाम बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों और ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख सहित पी डब्लू डी गेस्ट हाउस धौला छीना में दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम से सभा का आयोजन किया। सबसे पहले जनता द्वारा कुंदन लटवाल को राज्य मंत्री का दर्जा दिये जाने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और फूल मालाओं से उनका हार्दिक स्वागत किया गया तदुपरान्त एसआईआर पर विस्तृत जानकारी दी गई, अंत में भारत माता के जयकारे के साथ सभा का समापन किया गया।
Advertisements


