
उत्तराखंड राज्य में 13 फरवरी 2026 को एसएससी परीक्षा आयोजित कराई गई थी और इसमें नकल कराने वाले गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। एसएससी की ओर से मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने के दौरान महादेवी कन्या पाठशाला परीक्षा केंद्र पर नकल करने की सूचना मिली थी इसके बाद टीम ने जांच की और सामने आया कि परीक्षा केंद्र के पास संचालित महादेव डिजिटल लैब के जरिए रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। एसटीएफ की टीम ने कार्यवाही शुरू करते हुए मामले का खुलासा किया मौके से दो आरोपियों नितिश कुमार और भास्कर नैथानी को गिरफ्तार किया तथा गिरोह का मुख्य सरगना शुभम भटनागर फरार हो गया था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

