Uttarakhand:- भारतीय ज्ञान- विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र बनेगा उत्तराखंड….. जानिए क्या बोले सीएम धामी

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड राज्य ज्ञान- विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र बनेगा उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक में ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि उत्तराखंड भारतीय ज्ञान- विज्ञान, संस्कृत का वैश्विक केंद्र बनेगा इसके साथ ही उन्होंने कुंभ मेला शुरू होने से पहले संस्थान को काम पूरे करने के निर्देश दिए उन्होंने इस दौरान संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा भी की और संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा , प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply