अल्मोड़ा:- तेज आंधी ने मचाई तबाही…. उड़ी घर की छत… गुल हुई बिजली

अल्मोड़ा। जिले में भारी आंधी- तूफान ने काफी तबाही मचाई है कहीं पेड़ गिरने से बिजली गुल है तो किसी के सिर से छत छिन गई है तेज आंधी तूफान ने ढौरा गांव में एक परिवार से उनका आवास भी छीन लिया। गांव में एक मकान की छत पर पेड़ टूट कर गिर गया इस दौरान परिजन घर से बाहर निकल गए और बड़ा हादसा होने से बच गया इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने फायर सर्विस यूनिट को दी इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मकान की छत से हटाया। इस दौरान जान का कोई नुकसान नहीं हुआ मगर परिवार से उनका घर छिन गया इसके अलावा भी कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और घंटो तक बिजली गुल रही।

Leave a Reply