Uttarakhand:- गर्मी से हाल- बेहाल…… जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड राज्य में गर्मी ने लोगों के हाल- बेहाल कर दिए हैं ऐसे में बिजली की मांग ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं प्रदेश में प्री मानसून की बेरुखी लोगों को बहुत सता रही है। प्री मानसून की बारिश न होने के कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी काफी गर्मी और उमस परेशान कर रही है। इस बार राज्य में मानसून एक सप्ताह की देरी से पहुंचने के आसार जताए गए हैं और बीते कुछ दिनों से गर्मी ने लगातार अपने तख्त तेवर दिखाये हैं। पर्वतीय क्षेत्र हो या फिर मैदानी क्षेत्र सभी जगह उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है और फिलहाल बारिश के कोई आसार मैदानी इलाकों में नजर नहीं आ रहे हैं जिससे कि आने वाले कुछ दिनों तक यूं ही गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

Advertisements

Leave a Reply