Uttarakhand:- भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी पीएम मोदी के “मन की बात”

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” सुनी। मुख्यमंत्री ने रुड़की पहुंचकर प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना और वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं व सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का एक अनूठा माध्यम है। इस दौरान कई वरिष्ठ मंत्री एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisements

Leave a Reply