

उत्तराखंड राज्य में बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है एक हफ्ते के अंतर्गत मांग ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग 5 करोड़ यूनिट पार कर गई और मांग के सापेक्ष उपलब्धता न होने के चलते यूपीसीएल को विद्युत कटौती करनी पड़ रही है इसके साथ ही 24 अप्रैल के बीच बिजली की मांग में 90 लाख यूनिट का इजाफा देखने को मिला और मांग के जितनी बिजली न होने के चलते यूपीसीएल को पर्वतीय इलाके छोड़कर मैदानी क्षेत्र में विद्युत कटौती करनी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी के चलते यूपीपीसीएल ने संभावना जताई है कि एक हफ्ते के अंतर्गत मांग बढ़कर 5.5 करोड़ यूनिट पार पहुंच सकती है और बाजार से बिजली भी महंगी मिल रही है जिससे कि यूपीसीएल के लिए बिजली प्राप्त करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

