

डॉ मुरली मनोहर जोशी फाउंडेशन का उद्घाटन दिल्ली में किया गया है और इस फाउंडेशन के उद्घाटन के बाद यह मंच नीति ,शिक्षा ,शोध के क्षेत्र में एक सक्रिय भूमिका निभाने वाला मंच बनेगा। काफी चुनौतियों का सामना करने के बाद यह विचार वास्तविक रूप में हम सबके सामने है, दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मल्टीपरपज हॉल में 21 अप्रैल की शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया और डॉ. मुरली मनोहर फाउंडेशन के उद्घाटन के अवसर पर यह साफ प्रतीत हो रहा था कि इस मंच की शुरुआत से देश को काफी लाभ मिलेगा। देश के शीर्ष वैज्ञानिक नीति विशेषज्ञ और पूर्व अधिकारी इस मंच में एक साथ उपस्थित होकर भविष्य को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे। यह फाउंडेशन विज्ञान, नीति, शिक्षा ,राष्ट्रीय विकास और बौद्धिक विमर्श पर केंद्रित है और डॉ. मुरली मनोहर जोशी न केवल एक राजनेता बल्कि पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री होने के साथ-साथ मजबूत वैज्ञानिक पृष्ठभूमि वाले विचारक भी है जिससे कि इस फेडरेशन का फोकस बौद्धिक और वैज्ञानिक आधार की तरफ रहेगा। डॉ. मुरली मनोहर जोशी जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा उत्तराखंड और उच्च शिक्षा इलाहाबाद से पूरी की है वह एक ठोस पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति हैं। इस उद्घाटन के अवसर पर चर्चा का केंद्र भारत का वैज्ञानिक और बौद्धिक भविष्य ,शिक्षा शोध की दिशा, नीति निर्माण ,ज्ञान की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में वैचारिक नेतृत्व जैसे विषय रहे।

