uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म…….. मुकदमा दर्ज

रुड़की।वर्तमान में रोज आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर कोई भी युवक किसी भी लड़की को शादी का झांसा देकर पहले उससे दुष्कर्म करता है और फिर शादी से मुकर जाता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के रुड़की से आया है जहां पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है तथा वहीं पर अकेले एक किराए के कमरे में रहती हैं। युवती ने तहरीर में बताया कि करीब 2 साल पहले उसकी मुलाकात मोबाइल ठीक करने वाले एक मैकेनिक से हुई उसने बताया कि मकैनिक के पास वह अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए गई थी और तभी से उन दोनों में बातचीत शुरू हो गई और दोनों का रिश्ता काफी आगे बढ़ गया जिसके बाद युवक ने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया मगर कुछ दिनों पहले जब युवती ने उससे शादी के बारे में कहा तो वह मुकर गया और साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उसने युवती को धमकी भी दी। युवती की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अंबर तालाब कोतवाली गंगनहर निवासी आकाश पर मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं।

Advertisements

Recent Posts