Uttarakhand- प्रदेश में पहली बार इस जिले में स्थापित हुआ रियल टाइम मॉनिटरिंग स्टेशन

उत्तराखंड राज्य में प्रदूषण को रोकने के लिए तथा प्रदूषण की जांच करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून जिले में दून यूनिवर्सिटी में रियल टाइम मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। यह स्टेशन ढाई करोड़ की लागत के साथ स्थापित किया गया है। इसके जरिए हम हर 15 मिनट में हवा की गुणवत्ता का परीक्षण करके उसकी शुद्धता का आकलन कर सकते हैं। इससे वायु प्रदूषण के बारे में पता लगाया जा सकता है। तथा बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि द्वारा जानकारी दी गई है कि वायु की गुणवत्ता में जांच करने के लिए दून यूनिवर्सिटी से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम से स्थान भी मांगे जा रहे हैं ताकि बोर्ड के जरिए लोगों को हवा की गुणवत्ता की जानकारी मिल सके।

Advertisements