
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में आज बारिश के आसार जताए गए हैं बीते रविवार तक राज्य में उमस ने खूब परेशान किया है और चटख धूप से लोगों की हालत खराब है। मैदानी इलाकों में भी लगातार गर्मी बढ़ रही है और इसका असर पर्वतीय क्षेत्र में भी देखने के लिए मिल रहा है तथा आज सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। राज्य के देहरादून ,उत्तरकाशी, रुद्रपुर, चमोली, बागेश्वर , नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ ही पर्वतीय जिलों के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून पहुंचने की उम्मीद है और 27 जून 2026 तक प्रदेश में मौसम बदला हुआ ही रहेगा।
Advertisements


