
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में आज सोमवार को एक भीषण आगजनी की घटना में 14 छात्रों की मौत हो गई है लखनऊ के अलीगढ़ क्षेत्र के पूरनिया में एक एनीमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया जिससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई और कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी जिससे कि वह घायल हो गए। इस हादसे में 14 छात्रों की मौत की सूचना है। चश्मदीदो के अनुसार यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है और जब वह यहां पहुंचे तो इमारत से धुआं निकल रहा था इस दौरान उन्होंने 5 से 6 लोगों को बचाया तथा कुछ को जान भी गंवानी पड़ी इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है और हादसे के समय सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे मामले की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हादसे पर दुख जताया और आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया तथा लखनऊ के लिए लौट गए।


