
उत्तराखंड राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है राज्य में पल-पल मौसम करवट बदल रहा है और ऐसे में 12 तथा 13 मई को बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा चार धाम यात्रा में भी सावधानी बरतने की अपील की गई है और मौसम का ध्यान रखते हुए चार धाम यात्रा का प्लान बनाने की बात कही गई है। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसे देखते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करी है कि वह यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर ले और सावधानी से योजना बनाएं। राज्य में जैसे ही बारिश रुकी एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी मगर अब मौसम फिर से करवट बदल रहा है जिससे कि गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।


