
उत्तराखंड राज्य की बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं को दोबारा पास होने का मौका मिल रहा है छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन बीते 8 मई से शुरू हो गए है जो कि 24 अप्रैल तक जारी रहेगे। परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के लिए 24 मई तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं 10वीं और 12वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को यह मौका फिर से मिल रहा है और यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जो कुछ विषयों में फेल हो गए हैं या फिर अपने अंक सुधारना चाहते हैं , ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है और यह 24 मई तक जारी रहेगी। हाई स्कूल परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा और इसी तरह इंटरमीडिएट में केवल एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र इस परीक्षा को दे सकते हैं इसके साथ ही जो विद्यार्थी अपनी मार्कशीट में सुधार करना चाहते हैं वह भी इस परीक्षा को दे सकते हैं।


