
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पटेल नगर क्षेत्र में 14 लाख रुपए किलो का खुलासा हो चुका है इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से लूटे गए डेढ़ लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। लूट की साजिश पीड़ित के परिचित के जरिए मिली नगदी की जानकारी के आधार पर रची गई थी और पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सरवजीत सिंह निवासी सहारनपुर ,जसमीत सिंह निवासी सहारनपुर और शक्ति सिंह निवासी देहरादून शामिल है जिसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Advertisements



