
उत्तराखंड राज्य में कल से कांग्रेस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही है और कल 10 नवंबर से 30 नवंबर तक इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिला, ब्लाक और नगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है और 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय से लोकभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान एकत्रित हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंप कर आरोपो की जांच को लेकर मांग की जाएगी और अंतिम चरण 25 से 23 नवंबर तक इस अभियान का चलाया जाएगा इस दौरान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सांकेतिक अदालते लगाई जाएंगी।



