
उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ यात्रा के दौरान क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदल ली और मौसम खराब हो गया ऐसे में दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मौसम खराब होने के कारण गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के चलते दोनों पायलटो ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया। आज सोमवार को अचानक से मौसम खराब हो गया घना कोहरा और धुंध के चलते यह निर्णय लेना पड़ा। जानकारी के मुताबिक हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से सिरसी की ओर जा रहा था और इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरा हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से फाटा के लिए जा रहा था तभी मौसम खराब होने के चलते पायलटो को इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लेना पड़ा।
Advertisements


