Uttarakhand:- आज से पर्यटकों के लिए बंद हुई विश्व धरोहर फूलों की घाटी….. टूटे पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड

विश्व धरोहर फूलों की घाटी को आज पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है और इस सीजन काफी अधिक संख्या में पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए पहुंचे जिससे कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। आज से पर्यटकों की आवाजाही घाटी में बंद हो गई है और इस वर्ष सीजन शुरू होने से घाटी में पर्यटकों की बढ़ी संख्या के चलते पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूट कर एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस वर्ष लगातार पर्यटकों की संख्या घाटी में बढ़ती गई और काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे जिससे कि वन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी सैलानी यहां घाटी के दीदार करने के लिए पहुंचे। घाटी को एक जून के दिन पर्यटकों के लिए खोला गया और 31 अक्टूबर को आज बंद कर दिया गया है। 1 जून से अब तक 35,261 पर्यटक घाटी में पहुंचे जिससे विभाग को 6707500 का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

Advertisements

Leave a Reply