Uttarakhand:- एसओपी के बिना शुरू होगी फरवरी- मार्च में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तैयारी

उत्तराखंड राज्य में बिना एसओपी के इंतजार किए फरवरी, मार्च में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। खेल विभाग एसओपी का इंतजार किए बिना अगले साल 2027 में फरवरी ,मार्च के दौरान मेघालय में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू करेगा। विभाग ने आयोजन की तैयारी को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के अनुसार एसओपी का प्रस्ताव वित्त विभाग में है और अभी विभागीय स्तर पर इसकी मंजूरी नहीं मिली। एसओपी की मंजूरी की प्रक्रिया अपने स्तर पर चल रही है लेकिन इसके कारण खेलों की तैयारी को रोका नहीं जाएगा आयोजन से जुड़ी प्रारंभिक तैयारियां और आवश्यक कार्य पहले से शुरू किए जाएंगे ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सके। विभाग का ध्यान खेल स्थलों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षण आदि से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को समय पर तैयार करने पर रहेगा और एसओपी को मंजूरी मिलने के बाद तैयारी की प्रक्रिया को उसके अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा मगर तब तक बिना इंतजार किए तैयारियां शुरू की जाएंगी।

Advertisements

Leave a Reply