
उत्तराखंड राज्य में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी के चलते ठंड काफी बढ़ चुकी है चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है और इससे ठंड भी बढ़ने लगी है। बद्रीनाथ में मौसम में एक बार फिर से करवट बदल रहा है और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी आज मौसम बदला हुआ है। आज 2 नवंबर को राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना को लेकर भी चेतावनी जारी की गई थी और ऐसे में राज्य में एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि 3 नवंबर के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा शुष्क मौसम के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे कि ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी यानी कि दीपावली से पहले चटक धूप खिलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा मगर आज 2 नवंबर को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और बद्रीनाथ तथा उसके आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं भी चल रही है जिससे की मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।





