अल्मोड़ा:- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान…. रेट लिस्ट न होने के चलते मिठाई की दुकानों को थमाया नोटिस

अल्मोड़ा। जिले में दीपावली के त्योहार से पहले मौलेखाल क्षेत्र में बीते रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए मिठाई की रेट लिस्ट ना मिलने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। सल्ट के मौलेखाल और डोटियाल बाजार में यह चेकिंग अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया और इस दौरान दुकान में रेट लिस्ट प्रदर्शित न मिलने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए और उन्हें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा दुकानों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने एवं अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली का त्यौहार काफी नजदीक आ गया है और ऐसे में उपभोक्ताओ के हितो को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

Leave a Reply