
उत्तराखंड राज्य में मानसून मुसीबत बनने लगा है राज्य में बारिश के चलते 91 सड़के बंद पड़ी है और मौसम विभाग ने आगे भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड राज्य में भूस्खलन के कारण संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं एक राष्ट्रीय राजमार्ग और दो स्टेट हाईवे समेत कुल 91 मुख्य मार्ग बंद हैं जिससे कि आवाजाही ठप हो गई है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है नदियों का बढ़ता जलस्तर और भूस्खलन खतरा बना हुआ है और प्रशासन तथा सरकार द्वारा लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
Advertisements


