Uttarakhand:- राज्य में युवाओं के लिए खुशखबरी…. पुलिस में भर्ती का साफ हुआ रास्ता….आयोग को भेजा गया 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव

उत्तराखंड राज्य में पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है पुलिस मुख्यालय की ओर से 198 दरोगाओ समेत 1385 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा कारागार सेवा की ओर से 144 महिला और पुरुष बंदियों की सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है जिसमें 144 बंदी रक्षको की सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति परेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के लगभग 1500 पदो पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी इसी क्रम में मुख्यालय ने अब इन सीधी भर्तियों के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts