
उत्तराखंड राज्य में बारिश को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया गया है 2 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। राज्य में मौसम का मिजाज बदल चुका है ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है इसके साथ ही आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं भारी बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है और चार धाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा तथा उच्च हिमालयी क्षेत्र में आवाजाही को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,नैनीताल और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आगामी 2 नवंबर तक पूरे प्रदेश में लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है और अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।





