अल्मोड़ा:- पुलिस ने अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किए दो तस्कर…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए युवक उधम सिंह नगर के हैं जिनके कब्जे से 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है और इसकी अनुमानित कीमत 2,72,125 रुपिए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान अतीक अली और दानिश निवासी उधम सिंह नगर के रूप में हुई है इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा इन्हें जेल भेज दिया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के अनुसार ऐसे नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Advertisements

Leave a Reply