
उत्तराखंड राज्य में कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी सामने आई है यहां पर धामी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ौतरी की मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरह 1 जनवरी 2026 से राज्य कर्मचारी और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% करने की मंजूरी दे दी है जिसका लाभ राज्य के 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगा। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है और अब केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी कर्मचारियो और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।
Advertisements


