Uttarakhand:- 483 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए गए नियुक्ति पत्र….. इन विभागों में मिलेगी जिम्मेदारी

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं जिन्हें सिंचाई एवं कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण प्रतिभाशाली युवा की मेहनत ,लगन और संकल्प का सम्मान है। आज शुक्रवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई एवं कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिसमें से 473 पद सिंचाई एवं 10 पद कृषि विभाग के शामिल है इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूरी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था जहां युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो और आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्ति पत्र इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके सपने को पूरा कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply