
उत्तराखंड राज्य में वीबी जी रामजी योजना लागू हो चुकी है और श्रमिकों की मजदूरी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में श्रमिकों की मजदूरी में 48 रुपए की बढ़ोतरी हुई है ऐसे में उन्हें प्रतिदिन ₹300 मजदूरी दी जाएगी। 1 जुलाई से राज्य में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू कर दी गई है और योजना के तहत अब मजदूरों को पहले से अधिक मजदूरी और ज्यादा दिनों तक रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह इस योजना को 1 जुलाई से लागू किया है और अब 100 दिन के रोजगार गारंटी की जगह नई योजना के तहत श्रमिकों को पूरे साल में 125 दिन का काम मिलेगा और न सिर्फ आजीविका बल्कि जल संरक्षण और आपदा राहत कार्य भी इसके तहत होंगे।
Advertisements


