Uttarakhand:- राज्य में तीन दिन बारिश के आसार…… कल से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में कल से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं, राज्य में 3 दिन तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियो को पत्र भेज कर सावधानियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश तथा इसके साथ तीव्र झोंकदार हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है इसके साथ ही 29 अप्रैल को भी नैनीताल, देहरादून ,टिहरी, बागेश्वर आदि जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे ही हालत 28 से 30 अप्रैल तक देखने को मिलेंगे जिससे कि भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार भी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और ऐसे में मौसम बदलने से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Reply