अल्मोड़ा:- जिले के जंगलों में लगातार भड़क रही है आग….वन संपदा को पहुंच रहा है नुकसान

अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जंगलों में आग लगने की खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर रानीखेत से सामने आई है जहां रानीखेत में जंगल की आग ने वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचाया है। रानीखेत में माल रोड के पास जंगल में आग लग गई जिससे कि एक होटल की ओर खतरा बढ़ने लगा, फायर सर्विस की टीम द्वारा काफी मेहनत मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया गया और इसके अलावा धियारी गांव के जंगल में भी आग लगने की खबर सामने आई है। लगातार जल रहे जंगलों से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है और मवेशियों के लिए चारा भी खत्म होते जा रहा है। फायर सीजन शुरू होने के बाद बढ़ती गर्मी ने आग की घटनाओं को और अधिक बढ़ा दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही है और ऐसे में जंगल जल्दी आग पकड़ रही है जिससे कि वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply