

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर अधिवक्ता ने खुद को कार के अंदर गोली मार ली और मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने अपनी कार में बैठकर खुद को गोली मारी और पुलिस के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें डिप्रेशन का जिक्र किया गया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।

