
उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री धाम के पास चांगथांग में हिमस्खलन देखने को मिला है और हिमस्खलन के बाद धाम सहित कई क्षेत्रों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार यह हिमस्खलन देखने को मिला है और अब गंगोत्री धाम समेत कई क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। पिछले माह 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण डबरानी, झाला और समीप के धाराली में भारी हिमस्खलन देखने को मिला था और मौसम विभाग द्वारा ऊंचाई वाले इलाकों में इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था इसके बाद आज गंगोत्री धाम के पास चारथांग में हिमस्खलन देखने को मिला है।
