
बागेश्वर । टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के एनसीसी कैडेट्स ने मंडलसेरा क्षेत्र में एक वृहद रैली निकाली।
विदित हो कि एनसीसी निदेशालय और 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी ले0 कर्नल कमलदीप के दिशा निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन मोहन धामी ने किया।
इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत के लिए कैडेट्स ने पेंटिंग,भाषण,स्लोगन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया। क्षेत्रीय जनता ने एनसीसी कैडेट्स के द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किये जा रहे कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की हैं। रैली में प्रधानाचार्य डॉ के एन कांडपाल, मुकुल भाकुनी, राजेंद्र बिष्ट, रचना मेहता, जानकी, भवानी जोशी, किशन नेगी सहित संपूर्ण स्टाफ कैडेट्स के साथ रहा।





