
अल्मोड़ा। जिले के स्याल्दे विकास खंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां बसई गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 66 वर्षीय महिला की हत्या कर दी मामूली विवाद के चलते बुजुर्ग ने दराती और पत्थरों से बेरहम तरीके से महिला की हत्या की और बचाव में आई 95 वर्षीय मां को भी आरोपित ने घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक जिले के स्याल्दे ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में आज शनिवार सुबह 9:30 बजे एक बुजुर्ग राजे सिंह उम्र 70 वर्ष ने पड़ोस में रहने वाली तुलसी देवी उम्र 66 वर्ष पर दराती और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किया जिससे कि महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई हरिश चंद्र डुगरियाल के अनुसार तुलसी देवी पिछले करीब 40 साल से अपने मायके में रह रही थी और वह अपनी 95 वर्षीय बुजुर्ग मां धनुली देवी की सेवा तथा देखभाल करती थी तथा शनिवार की सुबह भी वह पूजा पाठ कर रही थी तभी आरोपी उसके घर के पास अपने खेत में काम करने के लिए पहुंचा और दोनों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई ऐसे में आरोपी राजे सिंह ने भारी दराती और पत्थरों से तुलसी देवी पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार को कब्जे में ले लिया गया है।





