अल्मोड़ा:- ग्रामीणों ने लाइनमैन की मौत पर जताया आक्रोश…. बिजलीघर में 11 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा।जिले के मौलेखाल क्षेत्र में यूपीसीएल में कार्यरत लाइनमैन की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बीते शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने काफी आक्रोश जताया और सुबह 7:00 से शशिखाल बिजली घर में शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। करीबी 11 घंटे तक शव बिजली घर में ही रखा था और शाम 6:00 बजे अधिकारियों तथा ठेकेदार की ओर से आर्थिक मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद यह मामला शांत किया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मुनढ़ा निवासी 40 वर्षीय बलवंत सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे लापिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई जिसके बाद इंफेक्शन फैल गया परिवार की आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज नहीं कर पा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि बलवंत ने ठेकेदार से अपनी तनख्वाह और ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की मगर उन्हें समय पर ना ही वेतन मिला और ना ही ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराया गया। बलवंत की पत्नी सुमित्रा देवी ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुक्रवार को उन्हे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया मगर देर रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ठेकेदार की इस लापरवाही की वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। जैसे इस घटना की सूचना मिली पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इसके बाद शाम को अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र सिंह कंवर भी शशिखाल बिजली घर पहुंचे और उन्होंने भी परिवार तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply