
राज्य में आज 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता कानून लागू होने जा रहा है और आज इस कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे इसके लिए सभी तैयारियां शासन स्तर से पूर्ण कर ली गई है। बीते शनिवार को गृह सचिव की ओर से इसके इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इस कानून के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था और समिति ने फरवरी 2024 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी इसके बाद 8 मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया और अब तमाम औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद आज इसे लागू कर दिया जाएगा।
