
उत्तराखंड राज्य में टिहरी बांध का जलस्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। बांध का पानी बढ़ती गर्मी से प्रभावित हो रहा है जलस्तर अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और इसका असर अब बिजली उत्पादन पर साफ दिख रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,चंडीगढ़ आदि को सिंचाई और पानी मोहिया कराना भी बड़ी चुनौती बन रहा है और लगातार बढ़ रही गर्मी से झील में पानी कम होने के चलते टिहरी बांध से लगभग 500 और कोटेश्वर बांध से 200 मेगावाट ही विद्युत उत्पादन हो पा रहा है जबकि सामान्य दिनों में यह 1000 से लेकर 1200 मेगावाट विद्युत उत्पादन करता है।
Advertisements


