बागेश्वर – हरसीला में 7जुलाई तथा गरुड़ में 6 जुलाई को आयोजित होगे सेवा पखवाड़ा शिविर

बागेश्वर । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बताया कि विकास खंड कपकोट के इंटर कॉलेज हरसीला में प्रस्तावित शिविर 6 जुलाई के स्थान पर 7 जुलाई को आयोजित होगा, जबकि विकास खंड गरुड़ के राजकीय इंटर कॉलेज पाटली में प्रस्तावित शिविर 7 जुलाई के बजाय 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग निर्धारित तिथियों पर विभागीय स्टॉल, योजनाओं की प्रदर्शनी, लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण सहित सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें तथा संबंधित अधिकारी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply