पिथौरागढ़- सिलेंडर की किल्लत को लेकर कोंग्रेसियो ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन

क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ में कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि एक तो पहले ही रसोई गैस इतना महंगा हो गया है कि आमजन का बजट बिगड़ चुका है लेकिन मुश्किल से अगर लोग सिलेंडर भरवाने के लिए पैसे का जुगाड़ कर भी रहे है तो उन्हें सिलेंडर ही नसीब नहीं हो पा रहे है। लोगों को इतनी ठंड में सुबह-सुबह रोड पर लाइने लगानी पड़ रही है। उसमें से भी कुछ ही लोगों को सिलेंडर नसीब हो पा रहे है बाकियों को नही।

कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में शनिवार को पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट के बाहर किया। उन्होंने खूब नारेबाजी भी की तथा उनका कहना है कि भाजपा के शासन काल में लोग लाइनें ही बनवाते रह गए कभी नोटबंदी के वक्त तो कभी गैस सिलेंडर के लिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान रसोई गैस की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग भी सरकार से की है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर हीरा बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मनोज पांडे, नारायण कोहली, विक्रम लूंठी, विजय कुमार संजय कुमार आदि जन मौजूद रहे।

Recent Posts