Uttarakhand:- राज्य में लंपी रोग से सतर्क हुई सरकार….जिले व राज्य से बाहर पशुओं को लाने ले जाने पर लगी रोक

उत्तराखंड राज्य में सरकार लंपी रोग के चलते अलर्ट हो गई है राज्य में अगले 1 महीने तक गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं की प्रदर्शनी व उन्हें एकत्र किए जाने समेत सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। लंपी रोग की आहट से सरकार अलर्ट मोड पर है सरकार की ओर से एक से दूसरे जिले एवं राज्यों में पशुओं को लाने व ले जाने पर रोक लगा दी गई है और रोग नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। विभागीय सचिव डॉक्टर बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और जारी आदेशों के अनुसार राज्य में अगले एक महीने तक गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं की प्रदर्शनी आदि पर रोक रहेगी। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी राज्य हिमाचल समेत कुछ अन्य राज्यों में पशुओं में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने इस पर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल मच्छर और मक्खी के काटने से यह रोग फैलता है और बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव आवश्यक करना चाहिए विभाग की ओर से पिछले 3 सालों से इसके नियंत्रण के लिए पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है और अभी भी विभाग ने सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

Leave a Reply